
बरेली:- ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने साक्षी महाराज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुसलमानों को साक्षी महाराज बदनाम कर रहे हैं। वह उनको चैलेंज करते है कि पूरे भारत से एक मुसलमान का नाम बता दें जिसकी चार बीवियां और चालीस बच्चे हैं। अब मुसलमान समझदार और पढ़ लिख गया है उसके यहां दो , तीन बच्चे और एक बीवी के अलावा परिवार में कुछ भी नहीं मिलेगा। इस्लाम मजहब ने जायज और नाजायज के दायरे में रह कर कार्य करने की अनुमति दी है, मगर साक्षी के यहां ऐसा कुछ भी नहीं है, उनको चाहिए कि मुसलमानों को बदनाम करना बंद कर दें। बच्चे कितने होंगे या कितने नहीं होंगे और ये जमीन ये सब खुदा की नेमतों में से एक नेमत है और खुदा जिसको चाहता है उसको अपनी नेमत से नवाजता है। साक्षी महाराज को चाहिए कि वह समाज को तोड़ने का काम बंद कर दें, वरना कुछ दिनों के बाद इनका भी गुरुर और घमंड खुद ब खुद टूट जाएग।दरअसल उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि 4 बीवी और 40 बच्चे नहीं चलेंगे। दिन पर दिन जनसंख्या बढ़ रही है। जमीन कम पड़ती जा रही है। सरकार को जल्द से जल्द इस पर कानून बनाना चाहिए।








