पीएम मोदी का बरेली में 26 अप्रैल कोरोड़ शो ,

भाजपा उम्मीदवारों के लिए मांगगे जनसमर्थन 
 
बरेली।  पीएम मोदी नाथ नगरी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में 26 अप्रैल को रोड़ शो करके बरेली की राजनीति का तापमान बढ़ाएंगे। पीएम मोदी 26 अप्रैल को करीब चार बजे के आसपास राजेंद्र नगर में रोड़ शो करेंगे।  कार्यक्रम के बारे में पार्टी से जुड़े नेता लगभग कंफर्म मानकर चल रहे है। साथ ही  25 अप्रैल को आंवला और बदायूं लोकसभा सीट की संयुक्त रैली के स्थान के बारे में आज अंतिम निर्णय होने की संभावना है । भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बताया कि 26 अप्रैल को दोपहर चार बजे प्रधानमंत्री बरेली में रोड शो की शुरुआत करेंगे। वह करीब एक घंटे तक बरेली में रहेंगे।
पीएम मोदी के रोड शो के लिए रूट तय करने के लिए बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक भी हुई है ।आंवला के जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने बताया कि बदायूं में होने वाली रैली के लिए शहर में ही तीन मैदान चिह्नित किए गए हैं। बदायूं के जिलाध्यक्ष के साथ दौरा कर जल्द स्थान को तय कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now