
ROHILKHAND NEWS:
बरेली। 25, बरेली लोकसभा से पूर्व सांसद व सपा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने नबावगंज के भदपुरा ब्लाक के गांव बरखन, अभय राजपुर, खाता, नवदिया, नवदिया कस्साव, जिगनिया भगवन्तपुर, खतौआ, अधकटा रव्वानी बेगम, दलेल नगर, कुदमन, अटंगा चांदपुर, कटैईया आत्माराम, परतीपुर, कुवर पुर करीमजान, मंैथी, सूरजपुर परौरिया आदि क्षेत्रों में दौरा कर विपक्षीयों की धड़कने तेज कर दी। गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिहं ऐरन का लोगों ने ढोल-नगाड़े व फूल माला पहनाकर जोरदार उनका स्वागत किया।

प्रवीण सिहं ऐरन ने क्षेत्रावासियो को धन्यवाद दिया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि यह चुनाव बहुत भारत का नया भविष्य लिखने वाला है। आप लोगों से जो प्रेम और स्नेह मिल रहा उसके लिये बहुत धन्यवाद व आभार। आप लोगों से इस प्रकार का प्यार और स्नेह मिलता रहा तो आने वाले चुनाव में अवश्य जीतेंगे। और जीतने के पश्चात आपके क्षेत्र में विकास की नई लहर आयेंगी यह मेरा आप लोगों से वादा है। आप सभी मुझे आने वाले चुनाव में अपना कीमती वोट देकर विजयी बनाये।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमाकान्त गंगवार, महावीर गुप्ता, राजीव गुप्ता, जगदीश गंगवार, अरिवन्द कुमार उर्फ डब्बू, वीरपाल गंगवार, संजीव यादव,प्रमोद बिष्ट ,मनोहर लाल गंगवार, हरि प्रसाद पटेल, डाॅ0 नवाब साह, युसुफ प्रधान, पंकज पाण्डेय, सुरजीत पटेल, प्रवेश गंगवार, सतीश सैनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी क्रम में पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने भी इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिहं ऐरन के लिये बरेली कैन्ट के सुभाष नगर मंदिर, तिलक काॅलोनी, राजीव काॅलोनी, अनुपम नगर, नेकपुर गौटिया, नेकपुर ललिता देवी मंदिर आदि क्षे़त्रों ने भ्रमण किया। पूर्व महापौर ने क्षेत्र में लोगों से 7 मई को गठबंधन प्रत्याशी ऐरन जी को वोट करने की अपील की और सभी कार्यकर्ताओं से अपना-अपना बूथ मजबूत करने को कहा और 7 मई 2024 को सभी अधिक अधिक संख्या वोट डलवाकर ऐरन जी को विजयी बनायें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी,संजीव यादव,प्रमोद बिष्ट,हैदर अली, प्रदेश प्रवक्ता मो. साजिद , अनुज गंगवार, नरेश प्रसाद विश्वकर्मा, दीपक बाल्मीकि, कमलेश ठाकुर, नाजिम कुरैशी, रेहान अंसारी अशोक कुमार दीक्षित, सुरेश लाला, सुरेश चन्द्र बाल्मीकि, हेमा बत्रा, कुमकुम शर्मा, राहुल, नीरज राज, आशीष शर्मा, सुनील बाल्मीकि सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









