बरेली भाजपा में बड़ी अंर्तकलह.भाजपा नेताओं ने सोमवार देर शाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को ही बंधक बना लिया.

ROHILKHAND NEWS:बरेली भाजपा में बड़ी अंर्तकलह सामने आई है. यहां भाजपा नेताओं ने सोमवार देर शाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को ही बंधक बना लिया. भाजपा नेताओं ने यहां जमकर नारेबाजी की. नेताओं ने ऐलान किया है कि वह इस बार चुनाव का बहिष्कार करेंगे.वहीँ ८ बार के सांसद संतोष गंगवार प्रदेश अध्यक्ष की गाडी निकलवाने के लिए अपने समर्थको को समझाते नज़र आये। आपको बताते चले पार्टी आलाकमान को जब स्थानीय स्तर पर कलह का पता चला तो प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बरेली आये जहाँ उन्हें संतोष गंगवार के समर्थको का भारी विरोध झेलना पड़ा।
माना जा रहा है इस विरोध कारण संतोष गंगवार को टिकट नहीं मिंलना है।

इस घटना के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव को भी निशाना साधने के लिए मौका मिल गया।

उन्होंने x पर वीडियो शेयर करके ट्वीट लिखा उप्र भाजपा ही नहीं बल्कि पूरे देश में भाजपा के अंदर असंतोष उबाल पर है। हालिया मामले में उप्र के बरेली शहर में भाजपा सांसद के कार्यालय में उप्र भाजपा के अध्यक्ष को भाजपाईकार्यकर्ताओं ने ही घेर लिया क्योंकि उनके अपने भाजपाई मेयर ने कुर्मी समाज के प्रतिअति आपत्तिजनक अभद्र बात कही थी।

पूरे देश में इसी तरह की बात के लिए क्षत्रिय-ठाकर-राजपूत समाज भाजपा को हराने के लिए गंगाजल उठाकर संकल्प ले रहा है या देवीमाँ की कसमें खा रहा है। गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश सब जगह भाजपा हार रही है। भाजपा का अहंकार जनता तोड़ देगी।

 

 

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now