
ROHILKHAND NEWS.भारतीय जनता पार्टी 25 बरेली के लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने कैंट विधानसभा में विभिन्न स्था
नों पर बैठके आयोजित की।
भारतीय जनता पार्टी की कैंट विधानसभा में रोहिली टोला , मौर्य गली आदि विभिन्न स्थानों पर बैठकें आयोजित कर जनसंपर्क किया । लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने कहा आप सभी पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ता है आपकी हर समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयास करूंगा कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा सभी कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ चुनाव मे कार्य करें और केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने में कार्य करें घर-घर जाकर संपर्क करें और केंद्र सरकार की योजना के बारे में विस्तार से बताएं शहर विधानसभा कार्यालय और कैंट विधानसभा कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक में प्रमुख रूप से लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, कैंट विधानसभा संयोजक डॉक्टर सीपीएस चौहान, मंडल अध्यक्ष कन्हैया राजपूत वार्ड 53 से पार्षद अरविंद वर्मा, स्वर्णकार वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दयाशंकर वर्मा, दीपांकर राठौर, अजय मौर्या, अरुण कश्यप , विष्णु शर्मा, सूर्यकांत मौर्य , अमरीश कठेरिया, लोकसभा मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, इंदु सेठी, रिचा जायसवाल, गीता छाबड़ा,बृजपाल, रूप किशोर लोधी, भगवान पप्पू, अजय चौहान, विपिन भास्कर, अजय प्रताप सिंह एवं समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे। 









