BAREILLY,भाजपा ,सपा ,कांग्रेस पर जमकर गरजे आकाश आनंद, बोले -राशन देकर गरीबों को बनाया जा रहा है भिखारी।

एक मंझे हुए राजनेता की तरह पीएम और गृहमंत्री सहित भाजपा की सरकार पर हमला करते हुए,आकाश आनंद

बुल्डोजर की सरकार कहलाना गर्व की नहीं कलंक की बात

बरेली । सोमवार को बरेली से बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने भरी चुनावी हुंकार। भाजपा की सरकारों पर जमकर निकाली भड़ास, सपा और कांग्रेस गठबंधन पर भी खूब बरसे। बोले-गरीबों को राशन नहीं रोज़गार चाहिए,युवाओं-बेरोज़गारो के साथ भाजपा ने किया छल ।
बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर और मायावती के भतीजे आकाश आनंद का सोमवार को बरेली की सरजमीं से केन्द्र व प्रदेश सरकार के बड़े नेताओं पर जमकर प्रहार करना बरेली मंडल के बसपा प्रत्याशियों में एक नया जोश और उमंग पैदा कर गया। बरेली के बिशप मंडप इंटर कॉलेज के मैदान पर दोपहर करीब 3 बजे पहुंचे बसपा के स्टार प्रचारक आकाश आनंद ने हज़ारों की संख्या में उपस्थित जनता से खचाखच भरे मैदान पर लोगों को संबोधित करते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार के दस सालों का हिसाब मांगने का आह्वान किया।

एक मंझे हुए राजनेता की तरह पीएम और गृहमंत्री सहित भाजपा की सरकार पर हमला करते हुए युवाओं के रोज़गार शिक्षा और सुरक्षा के मुद्दे पर तीखे वार किए। केन्द्र सरकार की राशन योजना के बारे में कहा कि 80 करोड़ लोगों को राशन देने का दंभ भरने वाली सरकार 80 लोगों रोज़गार तक नहीं दे पाई ,राशन देकर गरीबों को भिखारी बनाने का काम किया जा रहा। सरकार इतनी ही गरीबों की हितैषी है,तो रोज़गार देकर गरीबों को मजबूत बनाकर दिखाये‌। बीएसपी के नेशनल कोआर्डिनेटर ने भाजपा की सरकारों पर युवाओं, बेरोज़गारों और गरीबों के सपनों तोड़ने का आरोप लगाते हुए उन्हें देशद्रोही करार दिया। मैदान में खचाखच भरे लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं के वोट मांगने आने पर उनसे दस सालों का हिसाब लेने का बड़ी बात कही। मंच पर बैठे पार्टी के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा के लोगों से रत्ती भर भी डरने और घबराने की ज़रूरत नहीं। प्रदेश की योगी सरकार की बुल्डोजर नीति पर भी आकाश ने जमकर शब्दबाण चलाये। योगी आदित्यनाथ को चुनौती देते हुए कहा कि बुल्डोजर की सरकार कहलाना गर्व की नहीं कलंक की बात है, सरकारों का कार्य लोगों को तोड़ने का नहीं, जोड़ने का होना चाहिए। सपा-कांग्रेस पर भी बीएसपी के युवा नेता खूब बरसे, समाजवादी पार्टी की लाल टोपी पर तंज कसते हुए कहा कि ये लाल टोपी वाले कब टोपी पहना जाये,कह नहीं सकते। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर हमला करते हुए कहा कि दो साल हो गये उनका भारत ही नहीं जुड़ रहा। मंच पर मौजूद बसपा के सभी मंडलीय प्रत्याशियों को वोट देकर संविधान को बचाने की अपील भी जनता से आकाश आनन्द ने इस दौरान की। इससे पहले मंच पर पहुंचने के बाद बसपाइयों ने उनका हाथी का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन, बरेली- मुरादाबाद – अलीगढ़ मंडल प्रभारी राजकुमार गौतम, मुरादाबाद-बरेली मंडल इंचार्ज जाफर मलिक,बरेली मंडल कोआर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर, जिलाध्यक्ष बरेली राजीव कुमार सिंह, मंडल के सभी बसपा उम्मीदवार सहित बरेली मंडल के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now