BAREILLY, धूमधाम से निकली श्री रामजी की शोभायात्रा, रास्ते भर हुई पुष्प वर्षा।

 


बरेली। ब्रह्मपुरी में चल रही 164 वीं रामलीला के अंतिम दिन आज श्री राम शोभायात्रा निकली, जिसमें सर्वप्रथम मुख्यातिथि महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने स्वरूपों की आरती उतार कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया, जो दोपहर 2 बजे नरसिंह मंदिर से शुरू होकर मलूकपुर चौराहा, बिहारी पुर, घंटाघर से कुतुबखाना , कोतवाली रोडवेज कालीबाड़ी, श्यामगंज, शिवाजी मार्ग बड़ा बाजार , किला होते हुए साहूकारा पर पहुंची जहां भरत मिलाप हुआ, उसके बाद किला चौकी सिटी सब्जीमंडी, मलूकपुर होते हुए वापस नर्सिंग मंदिर पर समापन हुई, शहर के कई क्षेत्रों से आज ये शोभायात्रा गुज़री। जगह-जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत- सत्कार किया। शाम को साहूकारे क्षेत्र पर भरत मिलाप की लीला हुई। कल राज्याभिषेक के साथ लीला का विधिवत समापन होगा। शोभायात्रा में श्री रामलीला सभा के समस्त पदाधिकारी और सैकड़ों रामभक्त अध्यक्ष सर्वेश रस्तोगी के नेतृत्व में साथ चल रहे थे और साथ साथ सबसे मतदान अवश्य करने की अपील भी कर रहे थे।


प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कल राम जी का राज्याभिषेक कर सभी राजतिलक करेंगे। आज की शोभा यात्रा में सर्वेश रस्तोगी, विवेक शर्मा, नवीन शर्मा, अंशु सक्सेना, राजू मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, नीरज रस्तोगी, पार्षद संजीव रस्तोगी, सुरेश रस्तोगी आदि लोगो का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now