बरेली सपा कार्यालय पर हुआ रोज़ा इफ़्तार ।

बरेली : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर 26 वे रोज़े को इफ़्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बरेली लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने शिरकत की।
कार्यक्रम जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी व आँवला लोकसभा प्रत्याशी नीरज मौर्या की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने रोज़ा इफ़्तार में शिरकत की।
इस दौरान लोकसभा बरेली से गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने सभी को ईद की अग्रिम बधाई दीं। वहीं लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन से मिलकर उन्हें मुबारक़ बाद देनें का ताँता लगा रहा।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, पूर्व मेयर डॉक्टर आई. एस तोमर, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह,पूर्व विधायक सुल्तान बेग , अगम मौर्या, प्रदेश सचिव कलीम उद्दीन, प्रदेश प्रवक्ता मो. साजिद, प्रदेश प्रवक्ता मयंक शुक्ला, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, नवाब मुज़ाहिद हसन खां, राजेश अग्रवाल, ज़िला महासचिव संजीव यादव, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, रविन्द्र यादव, सुजीत भारती,राम प्रकाश यादव, दिनेश यादव, राजेश मौर्या,अनुज गंगवार, सूरज यादव, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, रविन्द्र यादव, सुजीत भारती,राम प्रकाश यादव, दिनेश यादव, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, मीरगंज अध्यक्ष सुरेश गंगवार, नीरज गुप्ता, अनुज आनंद, नाज़िम कुरैशी, रेहान अंसारी, असलम खान, धीरज यादव,नीरज गुप्ता, अनुज आनंद, नाज़िम कुरैशी, रेहान अंसारी, असलम खान, धीरज यादव, अनिल शर्मा, नवीन कश्यप, विजय शर्मा, ऋषि यादव, डॉक्टर विजय यादव, बाबर अली चाँद, भारती चौहान, शान्ति सिंह, रेहाना बी, उषा यादव, नीटू कश्यप, इसराफिल खान, पूर्व पार्षद अब्दुल ज़ब्बार, पूर्व पार्षद आशिक हुसैन, पार्षद मो. आरिफ़ कुरैशी, पार्षद मो. शाकिर, पार्षद रईस मियां अब्बासी, पार्षद गुल बशर अंसारी, सनी मिर्जा, परवेज यार खान, अहमद खान टीटू, अनुज वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, महेन्द्र सिंह, नरेश विश्वकर्मा, शाकिर खां आदि प्रमुख लोगों ने रोज़ा इफ़्तार में शिरकत की।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now