

ROHILKHAND NEWS:आज बरेली लोकसभा के शहर विधानसभा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार व लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने किया।
संचालन लोकसभा सह संयोजक डॉ के एम अरोरा ने किया।
छत्रपाल गंगवार ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करें, पन्ना प्रमुख को सक्रिय कर प्रत्येक पन्ने के मतदाताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क करें और भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत सुनिश्चित करें।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से लोकसभा चुनाव में लगने का आह्वान किया।
आज भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा क्षेत्र बरेली के प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने भोजीपुरा विधानसभा के रम्पुरा,नगरिया,कस्वापुर,मुहमदपुर, गहलुइया, शाहपुर, शरीफनगर गांव में जनसंपर्क किया व जन सभाओ को संबोधित किया।
जनसंपर्क के दौरान भोजीपुरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार का ढोल नगाड़ों के साथ एवं पुष्प वर्षा कर अभूतपूर्व स्वागत किया। छत्रपाल सिंह गंगवार ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता टोली बनाकर गांव-गांव में घर-घर संपर्क करें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए कहे।
उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बरेली विकसित हो, समृद्ध बनें व प्रगति के पथ पर अग्रसर हो इस हेतु सभी का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने इस ऐतिहासिक समर्थन और सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सभी सम्मानित जनों से प्राप्त अपार सम्मान एवम् समर्थन से स्पष्ट है कि 4 जून को बरेली में प्रचण्ड मतों के साथ कमल खिलने जा रहा है।
विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का आज 45वा स्थापना दिवस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यर्पण कर धूम धाम से सिविल लाइन्स पार्टी कार्यालय पर मनाया गया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार, उत्तर प्रदेश सरकार में वन मंत्री अरुण सक्सेना, लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, डॉ के एम अरोरा, जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, महानगर अध्य्क्ष अधीर सक्सेना, मेयर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, शहर विधानसभा संयोजक अनिल सक्सेना एडवोकेट, ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल, मनोज थपलियाल, विनोद पागरानी, राजेन्द्र गुप्ता, वीरपाल गंगवार, अजय सक्सेना, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी व बंटी ठाकुर, अभय चौहान, राहुल साहू, चंचल गंगवार, शीतल गुलाटी, इंदु सेठी, विष्णु अग्रवाल, विष्णु शर्मा, मेघनाथ सिंह कठेरिया, शालिनी जोहरी, गोपाल कृष्ण गंगवार, मुकेश राजपूत, अमन सक्सेना एवम सभी मंडल अध्य्क्ष उपस्थित रहे।










