BAREILLY, ग्राम ग्वारी में मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, पुलिस जाँच में जुटी ।

 

बरेली : बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के गांव ग्वारी में दो प्रेमी युगल के शव मिले है। मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है शवों के पास पेस्टिसाइड के डिब्बे मिले हैं जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ही प्रेमी -प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले थे और प्रेम प्रसंग में जुड़े हुए थे। लड़की के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार लड़की तीन माह से अपनी बहन के घर दिल्ली रह रही थी 1 अप्रैल से लड़की दिल्ली से गायब हो गई थी जब लड़की के परजन लड़के के परिवार वालों के पास पहुंचे और पूछा कि हमारी लड़की 1 अप्रैल से दिल्ली से गायब हो गई है तुम्हारा लड़का कहां है तो लड़के के परिवार वालों ने बताया कि उनका लड़का रुद्रपुर किसी कंपनी में काम कर रहा है।

लेकिन पुलिस को गुरुवार को लड़के के ही गेंहू के खेत में दोनों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस को वही शवों के पास गेहूं के खेत में पेस्टिसाइड के डिब्बे मिले हैं जिसे जांच के लिए भेजा गया है। बहेड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और दोनों के शवों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल प्रवीण सोलंकी ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।

“प्राथमिक छानबीन में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है शव पास पेस्टिसाइड के डिब्बे मिले हैं पुलिस साक्ष्य जुटा रही है पीएम के बाद स्थिति साफ होगी।”

 

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now