LOKSABHA ELECTION 2024. प्रवीण सिहं ऐरन ने कराया भव्य होली मिलन समारोह

बरेली । विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी पूर्व सांसद एवं 25, बरेली लोकसभा से सपा इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जवाहर लाल नेहरु युवा केंद्र, बरेली में किया गया। जहां ऐरन दंपति ने समारोह में आये सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं अथितियों का स्वागत किया, कार्यक्रम में उन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाओं, मतदाताओं, समाज के सम्भ्रांत व्यक्तियों का स्वागत व अभिनन्दन किया गया।


इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम पूरे जोश के साथ आज इस प्रांगण में मौजूद है, ऐरन ने सभी लोगों से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में आये सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, समाजिक संस्थाओं, मतदाताओं, समाज के सम्भ्रांत व्यक्तियों का आभार व धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा इस समय देश में जो हालात है वह हमें सोचने पर मजबूर करते हैं कि हम कहां खड़े है और देश का नेतृत्व देश को किस गर्त में ले जा रहा है, मुझे उम्मीद है कि देशवासी जल्द ही इस साजिश को समझ जायेंगे।
कार्यक्रम में लोगों ने होली मिलन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिव तांडव, राधा कृष्ण एवं मथुरा की होली की झांकियां का भी आनन्द लिया।


कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिहं, सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, कांग्रेस जिला अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व मेयर डॉ. आई. एस. तोमर, संजीव यादव, सुनीता गंगवार (आप जि0 अ0) प्रो0 अलाउददीन, मयंक शुक्ला मोंटी, पारस शुक्ला, शिव प्रताप यादव, सतेन्द्र यादव, राज शर्मा, प्रमोद यादव नूतन शर्मा, राजेश अग्रवाल, सुरेश गंगवार, हाजी गुडडू, अरविन्द सिंह यादव, दिनेश यादव, गौरव सक्सेना, के. के. दीक्षित, अनूप सक्सेना, अनुज गंगवार, दीपक बाल्मीकि, महेन्द्र सिंह, आकाश यादव, एड. सुरेन्द्र पाण्डेय, कमलेश ठाकुर, कुमकुम शर्मा, योगेश जौहरी समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now