

बरेली थाना कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव अपने साथी सचिन सैनी के साथ हवालात की सरिया काटकर फरार हो गया था पुलिस ने सचिन सैनी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है अब अंकित यादव की तलाश में जुटी थी सोमवार को मुखबिर की सूचना पर उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
ROHILKHAND NEWS : बरेली में सदर हवालात से सरिया काटकर फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह मास्क और बहरूपियों वाले लंबे बाल लगाकर सोमवार तड़के होली मनाने अपने घर आया था।

इसी वेशभूषा में वह बाहर अपने खास लोगों से मिलने निकला। किसी ने सटीक मुखबिरी कर दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर अंकित को पकड़ लिया। मास्क और बाल हटाकर अंकित की पहचान कर ली गई। उसका मेडिकल परीक्षण कराकर उसे जेल भेजा गया

सरिया काटकर फरार हुआ था हिस्ट्रीसीटर
हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव कुछ दिन पहले ही सदर हवालात से अपने साथी सचिन सैनी के साथ सरिया काटकर फरार हो गया था। इस मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित किए गए। तब से पुलिस दोनों को तलाश रही थी। इन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम भी था।

कुछ दिन पहले सचिन सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब होली के मौके पर अंकित यादव की गिरफ्तारी से पुलिस को सुकून मिला है। कोतवाली के बिहारीपुर निवासी अंकित यादव पर हत्या, लूट, अपहरण के साथ -साथ दर्जनो मुकदमे दर्ज हैं।








