BAREILLY.होलिका पर पूजन करने जा रहे युवक की ईंट डंडों से पीटकर की हत्या।

 

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के गोसाई गोटिया का रहने वाला 20 बर्षीय गोलू श्रीवास्तव पुत्र राजू श्रीवास्तव पुताई का काम करता था सुबह होलिका पर पूजा करने जा रहा था गली में कुछ लड़को ने रास्ता में रोककर गोलू श्रीवास्तव की ईँट पत्थर डंडों से पीटकर हत्या कर दी परिवार बाले अस्पताल लेकर पहुचे डॉक्टर ने म्रत घोषित कर दिया ।

म्रतक के भाई ने बताया सुबह लगभग 5 बजे होलिका पर पूजा करने को गोलू श्रीवास्तव जा रहा था रास्ता में लगभग 10 लड़कों ने गोलू श्रीवास्तव को रोक लिया बोले कहां जा रहे हो गोलू श्रीवास्तव ने कहा होलिका पर पूजा करने जा रहा हूं तभी लड़को ने ईंट डंडों से हमला कर दिया । हमला करने के बाद लड़के भाग गए गोलू श्रीवास्तव के गम्भीर चोट आ गई उसे अस्पताल लेकर पहुचे डॉक्टर ने म्रत घोषित कर दिया ।

मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में हड़कंप मच गया मौके पर पहुची पुलिस ने 5 लोगो को हिरासत में ले लिया है पूछताछ कर रही है गोलू की शादी को 2 साल हुए है गोलू पुताई का काम करता था।

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now