BAREILLY होली मिलन: रेडिसन मेंप्री होली सेलिब्रेशन में उड़े खुशियों के रंग।

प्रेस वार्ता के दौरान एमडी मेहताब सिद्दीक़ी ,जीएम हर्षित उप्पल,मीडिया प्रभारी आमित एन शर्मा व स्टाफ़ 

 चढ़ा फाग का रंग,खेली गई फूलों की होली

बरेली : शहर में प्री होली सेलिब्रेशन की शुरुआत हो गई है।
पाँच सितारा होटल रेडिसन ने इसकी शुरुआत करते हुए शुक्रवार को धूमधाम से होली मिलन समारोह आयोजित किया । होटल एमडी मेहताब सिद्दीक़ी की अध्यक्षता में होली मिलन मनाया गया।आरएमएस ग़्रुप की
ओर से होटल सभागार में मीडिया के साथ होली मिलन समारोह आयोजित कर सभी लोगों को एक मंच पर लाने का काम किया ।जीएम हर्षित उप्पल की बेहतर व्यवस्था से सब आनंदित दिखे।इस अवसर पर लोगो ने पारम्परिक तरीके से एक-दूसरे को अबीर का तिलक लगाया और फूलों की होली खेल एक दूसरे के गले मिले।म्यूजिकल धुनो के होली गीतो ने लोगों को झूमने पर मजबूर किया।
आरएमएस ग्रुप सदस्यों ने रंग-बिरंगे फूल और अबीर गुलाल उड़ाकर होली का पर्व सेलीब्रेट किया। इस समारोह में उत्कृष्ट काम करने वाले मीडिया कर्मियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान एमडी मेहताब सिद्दीक़ी ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है.यह त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ाता है इससे हमारे अंदर मेलजोल से रहने की भावना पुष्पित होती है। उन्होंने कहा कि हर्ष की बात है कि हमारे इस कार्यक्रम में हर धर्म के लोग मौजूद हैं। सभी उपस्थित महानुभावों ने फूलों की होली खेलकर धमाल मचाया। कार्यक्रम संयोजक मेहताब सिद्दीक़ी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। हर चेहरे रंगीन हो गए। किसी के गाल पर लाल तो किसी के गुलाबी और हरे रंग के गुलाल लगे थे।होली गीत भी गूंजते रहे।
वहीं होटल रेडिसन में शुक्रवार को ‘ रंग बरसे ‘ होली के रंग रेडिसन के संग पेड कार्यक्रम आयोजित किया है।जो सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा।जिसमें लोग जमकर होली की मस्ती कर सकते है। इस दौरान जीएम हर्षित उप्पल,मीडिया प्रभारी अमित नारायण शर्मा, जीएम सेल्स प्रांजल सचदेवा, ऑपरेशन मैनेजर ज़ाकिर,सिक्योरिटी डायरेक्टर तनवीर हसन सहित ग़्रुप स्टाफ़ उपस्थित रहा ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now