विश्व कविता दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन।

“साहित्य परिषद की गोष्ठी में कविताओं की बही रसधार “

“भावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है कविता “

बरेली :अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में आज विश्व कविता दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन शील ग्रुप के सिटी कार्यालय में आयोजित किया गया ।गोष्ठी की अध्यक्षता जनपदीय अध्यक्ष डाॅ एस पी मौर्य ने की ।संचालन डाॅ गोविंद दीक्षित ने किया ।
प्रांतीय अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि कविता भावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम होती है ।इसलिए आदिकाल से ही कविता साहित्य की लोकप्रिय विधा रही है । उन्होने सभी साहित्यकारों को होली की बधाई दी ।
प्रांतीय महामंत्री डाॅ शशि बाला राठी ने कहा कि होली उल्लास ,उमंग और सामाजिक समरसता का पर्व है । यह ऐसा पर्व है जो लोगों के मध्य समस्त वैमनस्य को दूर कर देता है ।
इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी में साहित्यकारों ने कविताओं की रसधार प्रवाहित की । गीतकार मोहन चन्द्र पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना तथा अंजुलि पुष्प अर्पित के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।
काव्य गोष्ठी में डाॅ एस पी मौर्य डाॅ ब्रजेश कुमार शर्मा , कवि रोहित राकेश , डाॅ स्वाति गुप्ता , विमलेश दीक्षित , उमेश चन्द्र गुप्ता , डाॅ अखिलेश कुमार गुप्ता , निरूपमा अग्रवाल, एस के कपूर, कमल सक्सेना , सोनम राणा ,राज बाला धैर्य , ,गोविंद दीक्षित, प्रवीण कुमार शर्मा , मोहन चन्द्र पाण्डेय सरदार गुरविंदर सिंह, रमेश रंजन ,ॠतेश साहनी ने काव्य पाठ किया ।सभी ने होली से सम्बन्धित रचनाएं प्रस्तुत कर पूरे बातावरण को उल्लास और उमंग से सराबोर कर दिया ।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने फूलों की होली खेली और एक- दूसरे को होली की बधाई दी ।ब्रजेश कुमार शर्मा ,जनपदीय मन्त्री ,बरेली ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now