BAREILLY:दबंगई के बल पर प्लाट पर कब्जा और जान से मारने की धमकी आईजी से की शिकायत।

पीड़ित महिला जैनब निवासी थाना इज्जतनगर क्षेत्र के ग्राम करमपुर चौधरी.

बरेली । थाना इज्जतनगर क्षेत्र के ग्राम करमपुर चौधरी निवासी महिला जैनब पत्नी रेशम खा ने दबंग द्वारा प्लाट पर करने की शिकायत आईजी से की है।
महिला जैनब ने कहा कि ग्राम करमपुर चौधरी में गाटा संख्या – 411 में से एक प्लाट 16 वर्गगज का दिनाक 12 फरवरी 2024 को रियासत पुत्र घासी खां निवासी करसीला से क्रय किया था जिस पर गांव के ही मुख्त्यार खां पुत्र मुस्तजाब खां व बाबू सलमानी पुत्र कल्लू बख्श, उवैद पुत्र मोहम्मद नवी, वकील पुत्र मुन्ने, अख्तर पुत्र सद्दीक जैनब की भूमि पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। जैनब जब-जब अपने प्लाट पर जाती है तब-तब यह लोग प्रार्थिनी को गन्दी गन्दी गालियां देते हैं, छेड़छाड़ और मारपीट झगड़ा पर उतारू हो जाते हैं। यह लोग बदमाश प्रकृति के लोग हैं और ऐलानियां धमकी दे रहे हैं कि अगर यहाँ प्लाट पर आयी तो जान से मार डालेंगे। प्लाट पर कोई निर्माण नहीं करने देंगे। प्रार्थिनी अपने इस प्लाट पर मकान बनाना चाहती है और उल्टा उसके पति और बेटे पर झूठा मुकदमा थाना इज्जतनगर में पंजीकृत करा दिया और उसे खतरा है कि उसे और उके पति की हत्या न कर दें। जैनब ने आई जी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now