400 पार का लक्ष्य पाने के लिए बीजेपी फूंक फूंक कर कदम रख रही है।

 

बाराबंकी में नया चेहरा उतारने की बनी सहमति-सूत्र.
उपेंद्र रावत के स्थान पर नया चेहरा उतार सकते हैं-सूत्र.
वीडियो वायरल होने पर उपेंद्र रावत ने टिकट की थी वापस.
NDA की सहयोगी अपना दल को दो सीट दी जाएगी-सूत्र.
उनकी पुरानी सीट मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज ही दी जाएगी.
कुछ मौजूदा सांसदों का टिकट काटने की बनी सहमति-सूत्र.
बैठक में नए चेहरों को भी टिकट देने की हुई चर्चा.
मेनका गांधी, वरुण गांधी को चुनाव लड़ाने की हुई चर्चा.
सूत्रों के अनुसार दोनों में से एक को ही पार्टी देगी टिकट.
पार्टी मेनका को सुल्तानपुर से उतारने की बना रही योजना.
पीलीभीत से जितिन प्रसाद या केंद्रीय मंत्री BL वर्मा नाम.
बरेली से संतोष गंगवार के स्थान पर महापौर उमेश गौतम.
बरेली से हरिशंकर गंगवार के नाम पर भी किया गया विचार.
बैठक में UP के 4 विधानसभा सीटों के लिए भी चर्चा हुई.
उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई, जिस पर उपचुनाव होने हैं.
उम्मीदवारों के नामों की घोषणा 1 या 2 दिन में होगी – सूत्र..

ROHILKHAND NEWS :पीएम मोदी और बीजेपी के फैसले काफी चौकाने वाले होते है जो की आम आदमी के समझ से बाहर है। इसकी एक बानगी उम्मीदवारों के चयन में देखने को मिल सकता है ,BJP कोर कमेटी की दिल्ली में कल हुई बैठक में यूपी के 25 सीटों पर उम्मीदवार के चयन पर हुआ मंथन हुआ था। जिसको लेकर राजनितिक गलियारों में काफी चर्चा है। वैसे तो बीजेपी के पास पीएम मोदी जैसा चेहरा है जिसकी काट विपक्ष के पास फ़िलहाल तो नहीं दिखती। और बीजेपी(400 पार) जिस लक्ष्य को पाने के लिए बेचैन है उसमे बीजेपी कोई रिस्क लेना नहीं चाहती इसी कारण बीजेपी में गहन मंथन चल रहा है ताकि लक्ष्य को पाने में कोई कोर कसर नहीं रह जाये।

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now