जीते तो किसानो और युवाओं को दिलाएंगे उनका हक़: नीरज मौर्य

बरेली:देश में आम चुनाव को लेकर सभी पार्टियों में उथल-पुथल है सभी अपनी-अपनी और से जोर आजमाइश कर रहे हैं हालांकि अभी भी चुनाव आयोग से कोई भी आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है इसी क्रम में बरेली के आंवला से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नीरज मौर्य ने मीडिया के समक्ष प्रस्तुत होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
साथ ही भविष्य को लेकर अपनी विकास योजनाओं के बारे में बताया और साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा प्रदेश की जनता इस वक्त समाजवादी पार्टी की ओर एक बड़ी उम्मीद से देख रही है.और वर्तमान सरकार ने ठगने अलावा कुछ नहीं किया। नीरज मौर्य अपने लोकसभा क्षेत्र आंवला के बारे में कहा की आंवला लोकसभा में कई वर्षों से विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ जीवन की मूलभूत सुविधाएं सड़क बिजली पानी स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार आंवला की जनता का साथ पक्षपात हो रहा है अगर मैं इस चुनाव में जीत दर्ज करता हूं तो जनता को यह सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराऊंगा उन्होंने कहा आंवला क्षेत्र की जनता को विकास के सही मार्ग पर ले जाने का काम करूंगा।


आंवला लोकसभा क्षेत्र में बालिकाओं की शिक्षा के लिए बेहतर इंटर कॉलेज डिग्री कॉलेज की स्थापना करूंगा क्योंकि आंवला लोकसभा क्षेत्र बालिकाओं की शिक्षा में अन्य तहसीलों से पिछड़ता जा रहा है पूरे आंवला लोकसभा क्षेत्र में खेलकूद के लिए एक भी स्टेडियम नहीं है.
मैं युवाओं के विकास के लिए यह व्यवस्था भी करवाऊंगा अगर जनता सपा का सहयोग करेगी तो आंवला का विकास निश्चित है।


प्रेससवार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ,जिला महासचिव संजीव यादव ,पूर्व विधायक भगवत सरन गंगबार , पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, संजीव सक्सेना शुभलेश यादव, शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, जगदीश यादव, भारती चौहान, महिला जिला अध्यक्ष शांति, एवं कार्यक्रम आयोजन पूर्व प्रवक्ता हैदर अली एवं प्रदेश प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now