सबका हक़ फॉउंडेशन की मुहीम, ई वी एम हटाओ, विपक्षी पार्टीओं का मिला समर्थन।

 

बरेली लोकसभा चुनाव को विपक्षी पार्टिया ईवीएम पर एक बार फिर सवाल उठानें लगी हैं। सबका हक ऑर्गेनाइजेशन के साथ विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनाव में ईवीएम लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईवीएम को हटाया जाए बैलेट पेपर से चुनाब कराया जाए नही तो भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों में फिर अधिक सीटें जीत सकती है। इसलिए ईवीएम मशीन का विरोध किया बैलेट पेपर से चुनाब कराने की मांग की है इस बीच सबका हक ऑर्गेनाइजेशन के समर्थन में उतरी विपक्षी पार्टियों की महिलाओं ने ईवीएम के चुनाव कराने को लेकर सेठ दामोदर पार्क में मोर्चा खोला।
सबका हक ऑर्गेनाइजेशन की राफिया शबनम ने कहा मुद्दा वही है ईवीएम कों हटाना हैं बैलट पेपर से चुनाव होना चाहिए। सभी दलों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। काफी बड़ी मात्रा में लोग हमसे जुड़ रहे हैं और इस चुनाव में ईवीएम का विरोध कर रहे हैं। अगर इस पर रोक नहीं लगी तो इसके जो नतीजे आएंगे वह बहुत ही खतरनाक होंगे।
वही आम आदमी पार्टी की सुनीता गंगवार नें कहा ईवीएम सें हमारे देश का लोकतंत्र मृत प्राय होता जा रहा है। इसलिए हर बार ईवीएम मशीन बीजेपी को जीतता हुआ दिखाती है। जबकि यह सरकार जन विरोधी कानून लाई है जनता त्राहि ताहि कर रही।आमजन का उत्पीड़न किया जा रहा है बोलने की आजादी खत्म की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज अगर कोई सरकार के विरोध में बोलता है तो जेल में डाला जा रहा है। उसके बाद भी सरकार जीत रही है। लोग समझ रहे हैं कि ईवीएम में कहीं ना कहीं कोई गड़बड़ी है जिसकी वजह से यह सरकार जीत रही है।
कांग्रेस की पूनम दीप एडवोकेट ने कहा ईवीएम के द्वारा जब निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव नहीं हो पा रहे हैं। तो ईवीएम को आपको बैलट पेपर में कन्वर्ट कर देना चाहिए। ईवीएम हटकर एक भय मुक्त चुनाव होना चाहिए।

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष अच्छछन अंसारी ने कहा ईवीएम के द्वारा चुनाव में तकनीकी खामियां हैं। इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से मै राष्ट्रपति और उच्चतम न्यायालय से अपील करूंगा कि ईवीएम पर बैन लगना चाहिए। निष्पक्ष चुनाव करना है तो बैलट पेपर सें चुनाव कराए।
चुनाव प्रणाली के विरोध में राजनीतिक दलों का सहयोग लेकर सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया । इस मौके पर वसीम अंसारी एडवोकेट शौकत अली खान रविंद्र शहर असलम चौधरी अच्छन अंसारी फारुक कादरी सुबोध जौहरी आदि शामिल रहे.

 

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now