महाशिवरात्रि जुलूस एवं जलाभिषेक में न हो कोई समस्या , अभद्र गाने और हथियारों पर पूर्णता प्रतिबंध

बरेली । महाशिवरात्रि महापर्व पर क्षेत्र में मंदिरों पर होने वाले जलाभिषेक एवं जुलूसों की व्यवस्था को लेकर सीओ थर्ड ने जोगी नवादा पुलिस चौकी पर दोनों समुदायों को लेकर बैठक की शिवरात्रि पर जलाभिषेक में कोई अव्यवस्था न फैले और जुलूस के समय अराजकता ना हो , हिंदू मुस्लिम आपस में तालमेल के साथ त्यौहार मनाये ,इसके लिए क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस मित्र बनकर जिम्मेदारियां दी ,श्री बाबा बनखंडी नाथ मंदिर के शिवालय पर पूरे बरेली से लोग जलाभिषेक करने आते हैं, और यहीं से एक जुलूस हर्ष भारद्वाज के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष नाथ नगरी परिक्रमा और जलाभिषेक के लिए निकलता है जुलूस बाबा बनखंडी नाथ मंदिर से तिरुपति नाथ मंदिर होते हुए श्री बाबा अलखनाथ, मणिनाथ, तपेश्वर नाथ, और धोपेश्वर नाथ होकर, पशुपतिनाथ मंदिर पर जलाभिषेक करेगा जुलूस में अभद्र गाने और हथियारों पर प्रतिबंध रहेगा क्षेत्राधिकार ने कड़े शब्दों में निर्देश दिया इस अवसर पर थाना बारादरी थाना अध्यक्ष जोगी नवादा चौकी इंचार्ज, पार्षद प्रेम शंकर राठौर, पूर्व पार्षद संतोष साहू, बनवारी लाल शर्मा ,सूरज राठौर जिला मीडिया प्रभारी,पार्वती प्रजापति, संजीव दद्दा, नाजिम अल्वी,मुस्ताक, मन्दिर के पुजारी और सम्मानित लोग बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now