डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने वाली आवेदिका का हाथों-हाथ बना आयुष्मान कार्ड.

 

 

 

  • पूर्व में भी दिव्यांग पति का आयुष्मान कार्ड व अन्त्योदय राशन कार्ड भी प्रशासन द्वारा कराया गया था जारी

          दम्पति ने जताया प्रशासन का आभार.

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के कार्यालय में जन सुनवाई के समय एक दिव्यांग दम्पति विवेक गौड़ व उसकी पत्नी हिमेन वर्मा, निवासी सुभाषनगर निकट तपेश्वरनाथ मंदिर, बरेली ने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिये आज प्रार्थना पत्र दिया।
दिव्यांग दम्पति ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को अपना प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश ने तुरंत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विश्राम सिंह को निर्देशित कर आवेदिका हिमेन वर्मा का आयुष्मान कार्ड जारी करवा दिया गया।

ज्ञात्वय हों कि पूर्व में भी उक्त दिव्यांग दम्पति में से विवेक गौड़ का आयुष्मान कार्ड व अन्त्योदय राशन कार्ड भी प्रशासन द्वारा जारी कराया गया था। दम्पति में से एक 100 प्रतिशत दिव्यांग व एक 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं तथा निर्धन भी हैं।

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now