फोन पर युवक ने दिया तलाक,चचिया ससुर पर लगाया रेप का आरोप , महिला पहुंची एसएसपी कार्यालय

पीड़िता पहुंची एसएसपी द्धार ,लगाई इंसाफ की गुहार .

बरेली : प्रेम जाल में फसाकर युवक नें शादी की। उसके बाद पीड़िता सें दुष्कर्म कर उसको घर पर छोड़कर अकेला चला गया। पीड़िता कों फोन पर युवक नें तलाक दे दी। पीड़िता नें आप बीती जब परिवार कों सुनाई तों युवक के परिजनों नें जान सें मारने की घमकी दी। युवती का आरोप है इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गईं। थाने से इंसाफ न मिलने पर युवती नें एसएसपी सें न्याय की गुहार लगाई है।
बारादरी थाना क्षेत्र की युवती का आरोप है उसके क्षेत्र के ही युवक दिलशाद उर्फ छोटू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद दोनों ने बीते साल मई के महीने में युवक के चाचा रहमत अली के घर में निकाह कर लिया। लेकिन निकाह के कुछ दिन बाद ही दान दहेज न लाने के ताने दिए जाने लगे।एक माह बाद दिलशाद घर छोड़कर चला गया और फोन के जरिए युवती कों तीन तलाक दे दिया।आरोप है कि इस बीच युवती के चचिया ससुर रहमत अली ने घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।इसके बाद युवती ने आरोपी युवक की करतूत अपने परिजनों के सामने बताया।जिसकी ख़बर चचिया ससुर दिलशाद को लगी। इसके बाद दिलशाद ने अन्य युवकों के साथ घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की।पीड़िता की मां बुरी तरह लहुलुहान हो गई। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश जुटी है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now