थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने 2 किलो 30 ग्राम अफीम सहित 2 तस्करों को किया गया गिरफ्तार.

    पुलिस गिरफ्त में दोनों तस्कर .

बरेली । थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने चैकिंग के दौरान कस्बा फतेहगंज पूर्वी से 2 अफीम तस्करो को 2 किलो 30 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। फतेहगंज पूर्वी पुलिस द्वारा दौराने देखरेख क्षेत्र में चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति ,वाहन ,रात्रि गश्त के दौरान मोगा ढाबा के सामने ग्राम बाकरगंज थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली से 2 तस्कर बलवन्त सिंह पुत्र हरनेक सिंह , जसवंत सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी गण मोगा शेर ए पंजाब ढाबा ग्राम बाकरगंज थाना फतेहगंज पूर्वी को 2 किलो 30 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। थाना फतेहगंज पूर्वी पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार , उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार शर्मा उप निरीक्षक रोहित सिंह , कांस्टेबल शिवान्शु पाण्डेय, कांस्टेबल अनुराग मौजूद थे।

 

 

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now