दरगाह से मरकज़ी कलेंडर व रमज़ान की जंत्री (सहरी व इफ्तार का टाइम) जारी

बरेली । मुक़द्दस महीना रमज़ान का आगाज़ 12 या 13 मार्च को हो जाएगा। रमज़ान को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। मस्जिदों में तरावीह के लिए हाफिज़ नियुक्त किये जा रहे है। रंग-रोगन व साफ-सफाई का काम तेजी से चल रहा है। सहरी व इफ्तार की समय सारिणी (जंत्री) के साथ कलेंडर दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) ने जारी कर दिया। जिसमें पहले रोज़े से आखिरी रोज़े तक सहरी व इफ्तार का वक़्त दर्शाया गया। इस वर्ष पहली सहरी सुबह 05 बजकर 04 मिनट और पहला इफ्तार 6 बजकर 23 मिनट पर होगा। इस तरह पहला रोज़ा 13 घंटे 19 मिनट का और आखिरी रोज़ा रोज़ा 14 घंटे 14 मिनट का होगा।
दरगाह के वरिष्ठ मुफ़्ती सलीम नूरी बरेलवी ने बताया कि जंत्री के अलावा मरकज़ी रेहाने मिल्लत कलैंडर भी जारी किया गया है। जिसमें साल भर होने वाले मुसलमानों के त्यौहार व देश भर में होने वाले प्रमुख उर्स की तारीख भी दर्शायी गयी है।
मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि रोज़ा व इफ्तार की दुआ के अलावा सदक़ा-ए-फित्र,एतेकाफ,तरकीब नमाज़ ईद,फ़ज़ाइल रमज़ान,नमाज़-ए-तरावीह व मकरुआत रोज़ा आदि का मसला भी कलैंडर में दिया गया है। मरकज़ी रेहाने मिल्लत कलैंडर को देश-विदेश में अक़ीदमंदो व मुरीदों को सोशल मीडिया व डाक द्वारा भेजा जा रहा है।

 

 

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now