एक करोड से अधिक लोगो से सुझाव एकत्रित कर भाजपा अपना घोषणा संकल्प पत्र जारी करेगी.

 

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष बृज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य , एवं सांसद संतोष गंगवार और आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने भाजपा के घोषणा संकल्प पत्र विकसित भारत मोदी की गारंटी के राष्ट्रव्यापी अभियान के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान जनता से सुझाव एकत्रित करने का माध्यम है। जिसके माध्यम से 500 लोकसभाओ में एलईडी रथ द्वारा छोटी सभाएं आयोजित कर मोदी सरकार की उपलब्धियां बतायेंगे और घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव एकत्रित करेगी। इस अभियान के माध्यम से 1 करोड से अधिक लोगो से सुझाव एकत्रित कर पार्टी अपना घोषणा संकल्प पत्र जारी करेगी। भारतीय जनता पार्टी ने अपने 2014 व 2019 के घोषणा संकल्प पत्र के सभी बिन्दुओ को पूरा किया है। जनता से सुझाव लेने के लिए पार्टी अपना सघन जनसंपर्क अभियान चलायेंगी जिसमें सभी वर्गो की सहभागिता किसान, युवा, महिला, व्यापारी और 27 श्रेणी के प्रमुख लोगो से संपर्क कर एवं जनता से संपर्क कर घोषणा संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्रित करेंगी। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से दुर्विजय सिंह शाक्य क्षेत्रीय अध्यक्ष बृज क्षेत्र
, सांसद संतोष गंगवार , सांसद धर्मेन्द्र कश्यप , जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, आदेश प्रताप सिंह , महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना,जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक नवाबगंज एमपी आर्य, मीरगंज डॉक्टर डीसी वर्मा, फरीदपुर विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल, बिथरी विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, अनिल कुमार एडवोकेट,लोकसभा सहसंयोजक डॉक्टर के एम अरोडा, तेजवरी सिंह, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, पीयूष वर्मा, राहुल गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, अंकित शुक्ला ,राहुल साहू आदि उपस्थित थे।

 

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now