खानकाहे शाहजी रफीकुल औलिया (र०अ०) में 14 वां सलाना 3 रोज़ा उर्स का आगाज़.

 

 

बरेली । खानकाहे शाहजी रफीकुल औलिया मोहम्मदिया क़दीरिया रफीकिया मुनीरिया मे हुजूर अलहाज अशशाह शाह जी रफीकुल औलिया (र० अ०) का तीन रोज़ा उर्स का आगाज़ 2 मार्च बरोज हफ्ता बाद नमाजे फज्र कुरान ख्वानी के साथ होगा ।
2 मार्च को बाद नमाज़े इशा शाहजी रफीकुल औलिया कॉन्फ्रेंस मनाई जाएगी जिसमे हज़रत मौलाना मोहम्मद सलीम साहब क़दीरी खातीब इमाम मस्जिद रफिक़ुल औलिया व हज़रत मौलाना साजिद साहब शेरी
शेरपुरी तशरीफ लाएंगे । शायरे इस्लाम हज़रत क़ारी यासीन साहब मोहम्मदी क़दीरी खातीब इमाम सुनहरी मस्जिद बरेली, हज़रत सय्यद मो० वसी साहब क़दीरी रफिक़ी व सरताज रफिक़ी मुनीरी तशरीफ लाएंगे।
3 मार्च बरोज इतवार बाद नमाज़े फजर कुरान ख्वानी होगी । इसके बाद ठीक 9:40 पर हजरत शाहजी रफीकुल औलिया (र०अ०) का विसाली क़ुल मनाया जाएगा । 3 मार्च को बाद नमाजे इशा अजीमुश्शान नातिया मुशायरा मनाया जाएगा।जिसमें मुशायेरे की निज़ामत जनाब हिलाल साहब बदायूनी करेगे। व दूर-दूर से शायरे इस्लाम तशरीफ़ लाएंगे ।
मिसरा तरहा रफीक़ुल औलिया के दर पे आ तेरा भला होगा।
4 मार्च बरोज़ पीर बाद नमाजे फज़्र कुरान ख्वानी होगी उसके बाद बाद नमाजे ज़ोहर उर्स की आखरी महफिल का आगाज़ होगा । हज़रत मुफ्ती अतीक़ साहब मुहम्मदी क़दीरी साहब पीलीभीती शिरक़त करेंगे । क़ुल शरीफ़ मे हज़रत सय्यद असलम मियां* बमिक़ि निशाती , हज़रत क़ारी आताउर्रह्मान साहब मुहम्मदी क़दीरी खलीफा हज़रत कुतुबुल अक़्ताब शाह मौलाना वाली मोहम्मद साहब मुहम्मदी क़दीरी (र०अ०) काशीपुरी शिर्क़त करेंगे । ठीक 4:15 मिनट पर हज़रत शाहजी रफीकुल औलिया (र०अ०) का आखरी क़ुल शरीफ मनाया जाएगा जिसमें दूर-दूर से मेहमान हजरत शिरकत करेगे । व उलमा किराम तक़रीर पेश करेगे व शायरे इस्लाम नातो मन्क़बत पेश करेंगे । उर्स शरीफ की क़यादत खनकाहे शाहजी रफिक़ुल औलिया के सज्जादनशीन हजरत मोहिब मियां साहब रफीक़ी कदीरी मोहम्मदी करेंगे। उर्स शरीफ मे नायब सज्जादा हज़रत फय्यूख अहमद रफिक़ी , जनाब हसीन मियां साहब मुहम्मदी क़दीरी साहेबजादे हज़रत शाहजी रफीक़ुल , जनाब जाहीर भाई ,जनाब जुनैद अख्तर रफीक़ी,जनाब नूर अहमद ,जनाब सय्यद मंसूर मियां साहब ,जनाब फैज़ी मुमताज़, जनाब नन्हे भाई ,जानब नबी हसन ,आदि शामिल रहे । क़ुल मे लंगरे आम का एहतमाम किया जाएगा ।

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now