इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए किया सम्मेलन।

मंच पर एक साथ नज़र आया इंडिया गठबंधन।

बरेली । कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की घोषणा के पश्चात, समाजवादी पार्टी से घोषित 25, लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में पहली कार्यकर्ता बैठक, नेहरू युवा केंद्र में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला व समाजवादी महानगर अध्यक्ष सलीम सुल्तानी के नेतृत्व में संपन्न हुई,
बैठक में समाजवादी पार्टी से 25, लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रवीण सिंह के समर्थन में बड़ी तादाद में ग्रामीण एवं वार्ड स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी वरिष्ठ समाजवादियों, एवं कांग्रेस नेताओं ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से अपील की कि यह चुनाव भारतीय लोकतंत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है, इसलिए देश की एकता और अखंडता को महत्व देते हुए सांप्रदायिक सौहार्द वाली सरकार चुने और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को विजई बनाएं,
कार्यकर्ता बैठक को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री और विधायक अता उर रहमान, पूर्व विधायक सुल्तान वेग् साहब,
पूर्व पार्षद महेश पंडित, महानगर प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य योगेश जौहरी, वरिष्ठ कांग्रेसी मुकेश वाल्मीकि ,महासचिव सवेत हुसैन हाशमी, महासचिव फिरोज खान, मसूद अली पीरजादा, राजेश कुमार, अफजाल हुसैन , नासिर अब्बासी , वरिष्ठ कांग्रेसी बब्बू भाई, पप्पू सागर, इस्लाम खान उर्फ डायरेक्टर्स आदि.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now