मौलाना शहाबुद्दीन को सलाह देते हुए कहा कि मुसलमानों का ठेकेदार ना बने:राफ़िया

 

बरेली: में मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी के बयान पर जमकर बरसते हुए सब का हक़ ऑर्गेनाइज़ेशन की अध्यक्ष राफ़िया शबनम ने कहा कि आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रज़ा खां जहां एक और बीजेपी की नीतियों और मस्जिद और मदरसे के खिलाफ चल रही सरकार की नीतियों के घोर विरोधी है और धरना प्रदर्शन करते दिखाई देते हैं

वही पर मौलाना तौकीर रज़ा खां के घराने से तालीम हासिल करने व दरगाह आला हजरत से अपनी पहचान कराने वाले मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी सरकार का पक्ष लेते दिखाई दे रहे हैं

मौलाना मुसलमानों को सलाह दे रहे हैं कि 2024 में प्रधानमंत्री का विरोध ना करें
तो राफ़िया का कहना है कि क्या मौलाना शहाबुद्दीन एनआरसी आंदोलन में 200 से ज्यादा मारे गए लोगों की शहादत भूल गए या किसान आंदोलन में 700 किसानो की शहादत या फिर एनआरसी के समय में जलाई गई मस्जिदों और कुरान से उठने वाले धुओ को वह भूल गए या फिर महरौली में 500 साल पुरानी मस्जिद की शहादत या फिर अभी हल्द्वानी में हुई घटना को या फिर बाबरी मस्जिद या फिर श्री राम का नारा लगाकर मारे गए उन तमाम लोगों की शहादत को भूल चुके हैं या फिर बेटियों के सर से खींचे जाते हुए हिजाब अगर ऐसा है तो मौलाना फौरन बीजेपी ज्वाइन कर ले ताकि वहां रहकर उनकी नीतियों का साथ दे सकें फिलहाल वोट देने का अधिकार सबका अपना है

हर व्यक्ति का इसलिए कोई भी मुसलमान का ठेकेदार ना बने जो हमारे मुद्दों की हमारे देश के मुद्दों की बात करेगा हमारा वोट उसी को जाना चाहिए अगर मौलाना शहाबुद्दीन बोलना ही चाहते हैं

तो क्यों आपने अभी तक स्कूलों की बात नहीं की मुस्लिम बच्चियों के कॉलेज की बात नहीं की अस्पतालों की बात नहीं कि अपने चैनलों की बात नहीं कि अपने अखबार की बात नहीं की मुस्लिम मुद्दों की बात करें ना की राजनीति।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now