झोपड़ी में आग लगने से तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत , एक की हालत गम्भीर।

एसएसपी और जिलाधिकारी बरेली मौके पर

बरेली । फरीदपुर थाना क्षेत्र के नवादा बिलसंडी गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव नवादा बिलसंडी में शुक्रवार दोपहर को एक झोपड़ी में आग लगने से तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक अन्य बच्ची भी झुलसी है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव नवादा बिलसंडी में रामदास का मकान है। उसकी छत पर पुआल रखा था। दोपहर के वक्त उसमें आग लग गई। जलता हुआ पुआल झोपड़ी पर जाकर गिर गया। झोपड़ी के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। खेल के दौरान चार बच्चे झोपड़ी में छिपे हुए थे। कुछ ही देर में पूरी झोपड़ी ने आग पकड़ ली। मासूम बच्चे लपटों के बीच में फंस गए।
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोस के लोग मौके पर दौड़े। उन्होंने बॉल्टियां में पानी भरकर किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक चारों बच्चे बुरी तरह जल चुके थे। इनमें प्रियांशी (5) पुत्री भीम, मानवी (3) पुत्री अमिताभ, नैना (5) पुत्री सुखवीर की मौके पर ही मौत हो गई। चौथी बच्ची नीतू (6) पुत्री अमिताभ की हालत गंभीर है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिवार कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही जिला अधिकारी रविन्द्र कुमार , एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान एसपी दक्षिण, सीओ , एसडीएम घटना स्थल पहुचे घटना की जांच के आदेश दिए । पुलिस ने पंचनामा भरकर शवो को पोस्टमार्टम को भेजा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now