भाजपा का मिशन 400 पार,के लिए युवा मोर्चा ने संभाली कमान।

 

 

प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा,सुश्री अंजलि चौहान, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अमन सक्सैना

\

बरेली :देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए प्रदेश स्तर व जिला ग्राम स्तर पर युवा चौपाल का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसकी तिथि 25 /2 2024 से 2 /3 / 2024 तक रहेगी। यह चौपाल हर मंडल स्तर पर 20 चौपाल प्रत्येक मंडल पर आयोजित होगी जिसमें मुख्य अतिथि युवाओं से संपर्क के लिए सभी जनप्रतिनिधि प्रदेश एवं सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पदाधिकारी रहेंगे।
पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा के 1918 मंडल के अंतर्गत कल 28360 चपालों का आयोजन किया जाएगा जिसमें 15 लाख युवाओं से संपर्क किया जाएगा
2024 लोकसभा चुनाव में युवाओं ने फिर से अपने कंधे पर प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री तीसरी बार 400 पार नारे के साथ बनाने का संकल्प किया है
प्रेसवार्ता में प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा,सुश्री अंजलि चौहान, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अमन सक्सैना, मीडिया प्रभारी अखिल अग्रवाल उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now