सपा ने 25 लोकसभा बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन को बनाया प्रत्याशी.

प्रवीण सिंह ऐरन

बरेली । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा 25, लोकसभा बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया । प्रवीण सिंह ऐरन पूर्व में 2009 में बरेली से सांसद रह चुके है एवं 1989-1991, 1993-1995 में विधायक रह चुके व 1995 में प्रदेश के स्वास्थ मंत्री रहे थे । इनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन 2006 में बरेली से मेयर रह चुकी है । प्रवीण सिंह सिंह काफी जनाधार वाले नेता रह चुके है बरेली के बहुत लोकप्रिय एवं जनप्रिय नेता माने जाते है । प्रवीण सिंह ऐरन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया है समाजवादियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सभी ने प्रवीण सिंह ऐरन को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now