BIG BREAKING NEWS.रेडियो की आवाज रहे अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन.


रेडियो की आवाज रहे अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

मुम्बई :एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक बार फिर सन्नाटा छा गया है. रेडियो की दुनिया में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी का निधन हो गया है. 91 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर को उनके बेटे रजिल सयानी ने कंफर्म किया है.

अमीन सयानी की मौत से उनके बेटे रजिल सायानी गहरे सदमे में हैं. एक अख़बार से बातचीत में उन्होंने पिता की मौत के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अमीन सयानी को बीते दिन हार्ट अटैक हुआ था, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही एचएन रिलायंस हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही अमीन सयानी ने दम तोड़ दिया.

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now