शहर का माहौल खराब करना चाहते हैं मौलाना तौकीर रजा,रासुका लगाने की मांग की।

 

रुहेलखण्ड न्यूज़ बरेली : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बरेली कार्यकर्ताओं ने अपने बरेली के शहामतगंज स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता की और 9 फरवरी के मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ भड़काऊ बाते कहने का आरोप लगाया और सरकार व प्रशासन से मौलाना के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
दरअसल बीती 9 फरवरी को ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर मौलाना तौकीर रजा ने पहले ही कहा था कि उनका सरकार और सरकारी एजेंसियों और कोर्ट से विश्वास उठ गया है और उनका कहना था कि वो 9 फरवरी को अपनी गिरफ्तारी देंगे, जिसको लेकर मौलाना तौकीर रजा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जुमे की नमाज पढ़ने गए और उनका कहना था कि वो नमाज के बाद गिरफ्तारी देंगे। इस दौरान मौलाना तौकीर रजा ने मीडिया से बात की और अपने दर्द को बयां किया। उन्होंने हल्द्वानी बाली घटना की भी बात की और इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री , यूपी के मुख्यमंत्री , सरकार और कोर्ट तथा चलाए जा रहे बुलडोजर का भी जिक्र किया। वहीं इस दौरान मौलाना तौकीर रजा के समर्थन में भारी संख्या में उनके समर्थक भी पहुंचे थे।
इसी को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने कहां कि मौलाना तौकीर राजा खान शहर का माहौल खराब करना चाहते हैं वो लोगों को भड़का रहे हैं।
व्यापार मंडल यह मांग करता है कि उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हो, रासुका लगाई जाए और मौलाना तौकीर जैसे उपद्रव को बढ़ावा देने वालों की सुरक्षा को वापस लिया जाए। 9 फरवरी को मौलाना के कारण जो फोर्स लगाई गई, धन का अपव्यय हुआ, बाजारों को बंद करना पड़ा उसका मुआवजा मौलाना से लिया जाए।
बरेली का व्यापार व बाजार 2010 में हुए दंगों के कारण 10 वर्ष पीछे चला गया था। कई बड़ी कंपनियों ने अपने डिपो बंद कर दिए थे। कई उद्योग जो लगने वाले थे उन्होंने अपना प्रोजेक्ट अन्यत्र स्थापित कर दिया था असामाजिक व अराजक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करके एक सकारात्मक संदेश दिया जाए । प्रेस वार्ता में अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता , राजेश जसोरिया , मुकेश अग्रवाल, दिनेश अरोरा, शिरीष गुप्ता , अनिल गुप्ता , अंजनी गुप्ता , प्रदीप राजानी , सुमित अग्रवाल , त्रिलोकी नाथ गुप्ता , दिलीप गुप्ता, श्याम मिठवानी , गिरधर देवनानी , निरंजन प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now