RLD और BJP में गठबंधन लगभग तय.बातचीत अंतिम दौर में।

यूपी में बीजेपी-आरएलडी का गठबंधन फाइनल,
  • यूपी में बीजेपी-आरएलडी का गठबंधन फाइनल,
  • आरएलडी को लोकसभा की 2 सीटें मिलेंगी-सूत्र,
  • बागपत-बिजनौर की सीटें आरएलडी को मिलेंगी,
  • राज्यसभा की भी 1 सीट RLD को मिल सकती है,
  • मुजफ्फरनगर सीट बीजेपी के पास ही रहेगी,
  • 2 लोकसभा सीटें आरएलडी के हिस्से में-सूत्र,
  • बीजेपी-आरएलडी गठबंधन का ऐलान जल्द-सूत्र

रुहेलखण्ड न्यूज़ :RLD और BJP में गठबंधन लगभग तय हो गया है। बताया जा रहा है दोनों दलों की बातचीत अब अंतिम दौर में है। इस बीच सपा,और रालोद के नेताओं के सुर बदल गए है। तारीखों पर पर अटकले शुरू हो गयी है रालोद के एन.डी.ए में शामिल होने की चर्चाओं पर विराम लगता दिखाई दे रहा है। गठबंधन के लिए भाजपा के साथ रालोद की बातचीत अब अंतिम दौर में मानी जा रही है। रालोद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मन्त्री चौधरी अजित सिंह के जन्मदिन के मौके पर बड़ी घोषणा हो सकती है।
ऐसे संकेत रालोद की ओर से मिलने लगे है गुरुवार को रालोद नेताओ के सुर बदले नज़र आये। चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन 12 फरवरी को है। सियासी हलकों की चर्चाओं में मुताबिक इस तारीख के आसपास ही रालोद की NDA में जाने की औपचारिक घोषणा हो सकती है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now