BAREILLY-रिठौरा टोल प्लाजा मैनेजर ने लौटाया 30 हजार का मोबाइल फोन।

बरेली । यूं तो अपने टोल प्लाजा पर गुजरने बालो वाहन चालक से निकलने को लेकर बहस बाजी और लड़ाई की चिक चिक सुनी होगी मगर बरेली के पीलीभीत रोड पर स्थित टोल प्लाजा के मैनेजर ने ऐसा काम किया सबके होश उड़ा दिए पीलीभीत हाईवे पर स्थित रिठौरा खाई खेड़ा में टोल प्लाजा पर मैनेजर की पोस्ट पर तैनात उदयवीर को बरेली के बीसलपुर चौराहे पर एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला टोल मैनेजर को मोबाइल और मोबाइल के मालिक तक पहुंचाना था जिसके लिए उन्होंने काफी प्रयास किया कि इसको उसके मालिक तक कैसे पहुंचा जाए तब उन्हें मोबाइल के पीछे मोबाइल मलिक का आधार कार्ड मिला और उसकी जानकारी निकाल कर मैनेजर साहब ने उसे व्यक्ति को मोबाइल वापस किया मोबाइल मालिक से पता चला मोबाइल की कीमत लगभग तीस हजार रुपये थी मोबाइल बापस कर के मैनेजर ने अपनी ईमानदारी का परिचय दिया ऐसे लोगों की वजह से लोग एक दूसरे पर काफी भरोसा करते हैं और टोल मैनेजर ने अपनी ईमानदारी का परिचय देकर गलत लोगों को अच्छी सीख दी है ताकि कभी किसी का कोई चीज किसी को बरामद हो तो उस व्यक्ति तक पहुंचा दिया जाए ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now