प्रदेश सरकार ने पेश किया दिशाहीन बजट:कांग्रेस 

बजट का आकार और संख्या में बड़ा होना बजट की सफलता की निशानी नही होती:कांग्रेस 

बड़ा बजट होने के बाद महत्वपूर्ण विभागों के लिए नया कुछ नहीं :कांग्रेस 

इस बजट में युवाओं को और व्यापारियों को कुछ भी नहीं दिया गया:कांग्रेस 

बरेली । जिन योजनाओं में पिछले बजट में भी पैसा खर्च नहीं हो पाया था,और बहुत से महत्वपूर्ण विभाग जिसमें पर्यटन विभाग भी शामिल है को नई योजनाओं के नाम पर कुछ भी नहीं मिला जबकि पूरे साल भर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री पर्यटन को लेकर बातें करते रहे लेकिन बजट में वह बातें हकीकत नहीं बन पाईं ,
पर्यटन के अलावा अन्य महत्वपूर्ण विभाग भी हैं जहां से इस प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल सकता था लेकिन इस बजट में उन्हें कुछ भी नहीं दिया गया।

विकास के लिए नई योजनाओं को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल है, इस बजट में अधिकांश योजनाएं केंद्र सरकार की ही हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार अपना बनाकर प्रस्तुत कर रही है, ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के विकास के लिए, युवाओं के नौकरियों के लिए, आम आदमी की आय के लिए, किसानों की समृद्धि के लिए और इस प्रदेश की महिलाओं दलितों और पिछड़ों की सुरक्षा के लिए कितना गंभीर है जब बजट में नई योजनाएं ही नहीं हैं।

इस भारी भरकम बजट में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को नजरअंदाज किया गया है, इससे यह बात स्पष्ट हो गई है कि भाजपा सरकार प्रदेश के माध्यम वर्गीय जनमानस के रोजगार के लिए बिल्कुल भी चिंतित और गंभीर नहीं है

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now