तालिबानी भाषण देकर कट्टरपंथी मुस्लिम नेता भारत में दंगे करना चाहते हैं -नदीम शम्सी

 

बरेली। हाजी नदीम शम्सी ने कहा ओवैसी जैसे कट्टरपंथी नेता अपने निजी फायदे के लिए भारत में दंगे कराना चाहते हैं यह लोग जनता को मस्जिद मंदिर में उलझा रहे हैं भारतीय सद्भावना मंच एवं राष्ट्रीय समाज सेवा मंच के अध्यक्ष हाजी नदीम शम्सी ने कहा कुछ मुस्लिम कट्टरपंथी नेताओ को मुसलमानों के जज्बातों से खिलवाड़ करना आता है अगर मुस्लिम कट्टरपंथी नेता मुसलमानों की भलाई चाहते हैं तो सभी शहरों में यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज अनाथालय वृद्ध आश्रम एवं स्कूल आदि बनवाएं तो लगेगा यह मुसलमानों की तरक्की चाहते हैं वरना तो इन कट्टरपंथियों को मुसलमानों के वोटो का सौदा करने की कला अपने निजी फायदे के लिए आती है। कट्टरपंथी नेता उल्टे सीधे भाषण देकर मुसलमानों के जज्बातों से खिलवाड़ कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से भारत से दंगे खत्म हो गए बड़ी संख्या में अब मुस्लिम भाजपा को पसंद करने लगे विपक्ष के नेताओं की राजनीति समाप्त हो गई इसलिए वह झगड़ा करने वाले भाषण देकर लगातार भारत का माहौल बिगड़ने की साजिश रच रहे हैं मैं प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से गुजारिश करता हूं इनकी नापाक साजिशों को बाबा जी के बुलडोजर से रोका जाए।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now