अवैध रूप से अफीम की खेती करते हुए 185 ग्राम डोडा पोस्त व 375 अफीम के पौधे सहित गिरफ्तार

 

 

 

बरेली । अवैध रूप से अफीम की खेती करते हुये एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, 185 ग्राम डोडा पोस्त व 375 अफीम के पौधे किये बरामद ।

थाना बहेड़ी पुलिस टीम ने एक अभियुक्त शमशेर सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी रिछौली फार्म थाना बहेड़ी को अफीम की खेती करते हुये रिछौली फार्म थाना बहेड़ी से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 185 ग्राम डोडा पोस्त व 375 अफीम के पौधे बरामद किये गये । अभियुक्त शमशेर सिंह उपरोक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर थाना बहेडी में मुकदमा पंजीकृत करते हुये जेल भेजा गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम में डा तेजवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी बहेड़ी, प्रवीन सोलंकी, प्रभारी निरीक्षक , उप निरीक्षण जितेन्द्र कुमार,उप निरीक्षक अशोक कुमार , उप निरीक्षक कुशलपाल सिंह , मोहम्मद राशिद , कांस्टेबल विनय कुमार , कांस्टेबल मोहित तोमर उपस्थित थे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now