डीएम बरेली ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवाबगंज का किया निरीक्षण।

दवाओं की उपलब्धता एवं कोल्ड चेन आदि का लिया जायजा, दवाइयों के उचित रखरखाव पर चीफ फार्मासिस्ट की करी प्रशंसा.
 
 निर्माणाधीन ऑपरेशन थिएटर के कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिये निर्देश.

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने विगत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवाबगंज का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में दवाओं की उपलब्धता के रजिस्टर को देखा एवं निर्देश दिये कि चिकित्सालय में जो भी दवाएं उपलब्ध ना हो उनकी शीघ्र मांग करते हुए दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने सम्बंधित को निर्देश दिये कि स्वास्थ्य केंद्र पर रोगियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो

जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में बने कोल्ड चेन रूम में रखी दवाओं, इंजेक्शनस आदि को भी देखा और पाया कि समस्त दवाएं उचित तापमान पर स्टोर की गयी हैं। उन्होंने कोल्ड चेन के टेंपरेचर का कैलिब्रेशन कराने के निर्देश दिए तथा दवाइयों के उचित रखरखाव पाए जाने पर चीफ फार्मासिस्ट की प्रशंसा भी की।
जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निर्माणाधीन ऑपरेशन थिएटर का भी निरीक्षण किया और सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये तथा निर्माण कार्य समयान्तर्गत में पूर्ण किया जाये।
निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विश्राम सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now