ज्ञानवापी पर बोले मौलाना तौकीर जुमे को देंगे गिरफ्तारी- तौकीर

 

 

 

रातों-रात कितने मस्जिदों पर बुलडोजर चला दिए गए – तौकीर

बाबरी मस्जिद को हमने सहन कर लिया – तौकीर

बरेली । आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा ने आज दरगाह आला हजरत स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी को किसी भी तरह हम छोड़ने वाले नहीं हैं। आगे कहा कि हमें अपने आप को गिरफ्तार कराना है। इसकी शुरुआत मैं बरेली से कर रहा हूं। पूरे हिंदुस्तान में कानून का राज स्थापित नहीं रहा, दूसरे देशों में और मुल्कों में हमारे देश के कानून की मजाक उड़ाई जा रही है। रातों-रात कितने मस्जिदों पर बुलडोजर चला दिए गए। जो लोग मानवता में विश्वास रखते हैं, अच्छाई में यकीन रखते हैं वह मेरा साथ दें। जो बेइमानियों में और जुल्मों के खिलाफ हैं। अपने मुसलमान भाइयों से अपील करता हूं कि की सभी अपनी-अपनी जगह पर जीत भरवा आंदोलन की शुरुआत करें। आगामी 9 फरवरी को (जुमे) से इस आंदोलन की शुरुआत होने जा रही है। जुमे को 3 बजे इस्लामिया इंटर कॉलेज में रहूंगा और 4:00 बजे कलेक्ट्रेट में गिरफ्तारी दी जाएगी। बाबरी मस्जिद को हमने सहन कर लिया उसका जिक्र नहीं करना चाहते। सिर्फ इसलिए कि कानून हमारा और हमारे देश की अदालतें बदनाम होती हैं। बाबरी मस्जिद के सिलसिले में जो बेईमानी की है हमने इसलिए बर्दाश्त कर लिया कि फसाद खत्म होना चाहिए।

इस अन्याय को हमने इसलिए बर्दाश्त किया कि हम अपने मुल्क में फसाद नहीं चाहते। सरकार के दबाव में अदालत काम कर रही हैं। अदालत को अपना वजूद दिखाना कि वह ईमानदारी से फैसला करते हैं या नहीं। जजों ने अपना ईमान बेचा था और उन्हें गवर्नर और राज्यसभा सदस्य बनाए गए। एक गवर्नर का नाम लेते हुए कहा क्यों नहीं उन्हें पद ठुकरा देना चाहिए। दबाव में आकर अदालतों को बदनाम का करने का काम कर रहे हैं।

2024 का लोकसभा चुनाव राम मंदिर पर जीतना चाहते हैं। 2027 का चुनाव ज्ञानवापी पर जीतना चाहते हैं। 2029 का चुनाव मथुरा पर जीतना चाहते हैं। ऐसी 3000 मस्जिदों की लिस्ट बनाई हुई है। आगे कहा कि मैं किसी जांच एजेंसी पर कोई भरोसा नहीं करता।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now