दलित-मुस्लिम साथ आएंगे कांग्रेस का राज लाएंगे ।

 

 

 

 

कांग्रेस 2 फरबरी से 12 फरबरी तक चलायेगी अभियान

बरेली। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमेन सहनवाज हुसैन के निर्देश में प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष असफाक सकलेनी ने बताया की भाजपा को सत्ता से मुक्त करने के लिए कांग्रेस पार्टी अपने मूल मतदाता को अपनी और लाने की कोशिश कर रही है। मुस्लिम वर्ग, दलित वर्ग और ब्राह्मण वर्ग कांग्रेस पार्टी का मूल वोटर हुआ करता था, पार्टी का मूल उद्देश्य हे की पार्टी इन मतदाता को अपनी और आकर्षित करे। इसके लिए पार्टी 2 फरबरी से 12 फरबरी तक अभियान चलाया जाएगा जिसमे हर फ्रंटल संघठन के पधाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर न्याय पंचायत स्तर तक लोगो से संपर्क करेगें और पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगे और लोगो बताया जाएगा की भाजपा किस तरह से झूट बोलकर सत्ता में बैठ गई है और देश प्रदेश में मूल मुद्दों को भटका कर इधर उधर की बाते करके और धर्म के नाम पर आपस में नफरत फेला रही हे, देश प्रदेश की जनता गंगा जमुना तहजीब से रहना चाहती हे। लेकिन भाजपा को अमन चैन पसंद नहीं है ,और अगर देश में चेन लाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन कमर गनी ने कहा की उत्तर प्रदेश में मुस्लिम लगभग 20% है और दलित मतदाता की भी संख्या लगभग 22%है अगर ये ही दोनो जातियां मिलकर वोट कांग्रेस पार्टी को दे दे, तो ये लगभग 41% होता हे बाकी की जातियों का वोट भी कांग्रेस पार्टी पाने सफल हो जाती है तो पार्टी को सत्ता में आने से।कोई नही रोक सकता हे।प्रेस वार्ता में प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा की अब पूरा देश और खास करके उत्तर प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी की और देख रही है और कांग्रेस पार्टी का मूल मतदाता अगर कांग्रेस पार्टी में लोट आए तो जिसकी संभावना पूरी भी हैं देश प्रदेश में कांग्रेस के सरकार बन सकती हे। जिला उपाध्यक्ष जुनेद हसन एडवोकेट ने कहा जो सरकार रोजगार ना दे सकें, स्वस्थ सुविधा न दे सके उसको सत्ता में रहने का भी कोई अधिकार नहीं ही।प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, प्रवक्ता पंडित राज शर्मा,जिला उपाध्यक्ष संगठन जुनेद हसन एडवोकेट, सुरेश वाल्मीकि अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन क्रम गनी ,मैदान शाह शक्ति शर्मा मुख्यरूप से शामिल रहे।

 

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now