मोबाइल पाकर खिलउठे चेहरे , पुलिस ने खोये हुए 218 मोबाइल लौटाए

बरेली। जनपद में खोए हुए मोबाइल फोन के मिले प्रार्थना पत्रों को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान के निर्देशन में सर्विलांस टीम व एसपी क्राइम मुकेश प्रताप द्वारा अभियान चलाकर जनपद एवं गैर जनपदों से लगभग 42 लाख की कीमत के 218 मोबाइल बरामद कर एसएसपी ऑफिस में मोबाइल स्वामियों के सपुर्दगी में दिए गए।
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि करीब 218 मोबाइल जिनके गुम होने की शिकायत दर्ज कराई गईं थी, सर्विलांस सेल द्वारा उन्हें ट्रेस कर ढूंढ लिया गया है और उनके स्वामियों को मोबाइलों को सौंपा जा रहा है। जिसकी कीमत 42 लाख है।
मोबाइल बरामद करने वाली टीम में सर्विलांस टीम के रामगोपाल शर्मा, मोहित कुमार, विपिन कुमार, विकास सिंह, आलोक कुमार, सचिन कुमार व अजय चौधरी मौजूद रहे। एसएसपी ने सर्विलांस टीम के लिए 25 हजार के नगद पुरुस्कार की घोषणा की है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now