
8बरेली । समाजवादी पार्टी की प्रदेश के प्रवक्ताओं पैनलिस्ट की सूची जारी की गई जिसमे बरेली के प्रवक्ता रहे मयंक शुक्ला को प्रवक्ता नियुक्त किया गया ।
मयंक शुक्ला छात्र राजनीत के समय ही समाजवादी पार्टी से जुड़ गए थे , समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष , प्रबुद्ध सभा का जिला अध्यक्ष , समाजवादी पार्टी का जिला सचिव के पद पर लंबे समय रहे । अगम मौर्य एवं शिवचरन कश्यप की कमेटी में प्रवक्ता के पद पर रहे वर्तमान में जिला एवं महानगर प्रवक्ता का कार्य बरेली में देख रहे है ।
मयंक शुक्ला की नियुक्ति पर समाजवादी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी ।








