

बरेली : बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन बरेली शहर विधानसभा कैंप कार्यालय पर भी केक काटकर सादगी से मनाया गया ,
शहर विधानसभा प्रभारी राजू शमीम ने बहन जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए , कहा की बहन जी चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही। लेकिन उन जैसी प्रशासनिक चाक चौबन्द व्यवस्था कोई नहीं दे पाया ।आज के हालातो को लेकर उन्होंने कहा की प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। यहां पर पूंजी पतियों का राज है पूंजीपति देश की सत्ता पर काबिज है । देश व प्रदेश में दलितों की कोई नहीं सुनता दिन-ब-दिन दलितों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है ।

राजू शमीम ने कहा हम बहुजन समाज पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ता है। और बहन जी को प्रधानमंत्री बनाकर ही दम लेंगे । कार्यक्रम में जिला प्रभारी जयपाल सिंह ,शहर विधानसभा प्रभारी राजू शमीम , दानिश खान, मुन्ना शमीम, आदि मौजूद रहे।








