प्रेम नगर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 6 शातिर चोर गिरफ्तार

बरेली :  प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुई दो चोरी  की  घटनाओं  का पुलिस 6 लोगो को गिरफ्तार करके खुलासा कर दिया है।  पुलिस ने चोरों के पास चांदी और सोने के  आभूषण भी बरामद किये है। पुलिस के मुताबिक उन्हें किसी मुखबिर से सूचना मिली थी  कि पुरानी रेलवे लाइन के पास कुछ लोग चोरी के सामान का पैकेट बनाकर बेचने की तैयारी में है। पुलिस ने सूचना को सही मानते हुए कार्रवाई की तो मौके से चोरी की घटनाओं में बरामद चांदी और सोने के आभूषण को बरामद कर लिया गया।
वहीं पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  बताया यह भी गया जब एक पीड़ित परिवार गाजियाबाद गया था इस दौरान चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवर पर हाथ साफ कर दिया था। सीओ प्रथम ने बताया कि चोरी की दो घटनाओं में पुलिस ने 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से चांदी और सोने के आभूषण बरामद किये गए है। सभी अभियुक्तों को माननीय कोर्ट के सामने पेश करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now