पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल ने गरीबों को कंबल बांटकर मनाया अपना जन्मदिन 

बरेली।  मकर संक्रांति के पावन पर्व पर  मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास धर्मपाल सिंह  ने आज अपने कैंप कार्यालय आंवला में भगवान को खिचड़ी का भोग लगाकर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने खिचड़ी सह भोज कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी आगंतुकों का हार्दिक अभिनंदन किया। इसके पश्चात  मंत्री  धर्मपाल  ने ग्राम वासियों को कम्बल भी वितरण किये।इससे पूर्व मंत्री धर्मपाल ने अपने जन्मदिन  के मौके पर  गुलड़रिया स्थित गौरी शंकर मंदिर जाकर पूजा अर्चना भी की। कैंप कार्यालय में मकर संक्रांति पर्व पर  भजन एवं कीर्तन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।  खिचड़ी सह भोज कार्यक्रम में माननीय सांसद  संतोष कुमार गंगवार, माननीय सांसद आंवला  धर्मेंद्र कुमार उप जिलाधिकारी आंवला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now