पूर्व सीएम मायावती का बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन, बोले हैप्पी बर्थडे बहन जी 

बरेली।   तुलसीनगर स्थित बसपा कार्यालय पर बसपा प्रमुख व पूर्व सीएम यूपी मायावती  का 68 वां  जन्मदिन बड़ी सादगी से बसपाइयों ने मनाया।  इस मौके पर बसपाइयों ने  एक संबोधन कार्यक्रम रखा जहां बसपा नेताओं ने  पूर्व सीएम मायावती के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताये गए रास्ते पर आजीवन चलने की बात कही।  वही बसपाइयों ने कहा की  बहन जी अकेले लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती तो वह वह उनके  साथ है अगर वह किसी गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ना चाहती है तब भी वह बहन मायावती के साथ है। उनका आदेश ही अंतिम निर्णय है।  वह तो बहन जी के सच्चे सिपाही है।
बसपाइयों ने बसपा प्रमुख मायावती के निर्देशानुसार उनका जन्मदिन बड़ी सादगी से मनाया और केक से भी दूरी बनाकर रखी।  बसपा के वरिष्ठ नेता जगदीश बाबू ने बताया कि आज के  कार्यक्रम की अध्यक्षता  जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद रहे। वरिष्ठ अतिथि रहे ओमकार कातिब मंडल प्रभारी रहे। जिला प्रभारी सत्यपाल ,राजू शमीम ,जिला उपाध्यक्ष तौफीक प्रधान ,जिला महासचिव गुरवचन सिंह ,जिला कोषाध्यक्ष कैलाश शर्मा ,पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम मूर्ति सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now