पी.डी.ऐ सम्मेलन के माध्यम से समाज के हर वर्ग को समाजवादी पार्टी से जोड़ा जाएगा – अताउर रहमान

Breilly: किला क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश और बरेली में चल रहे पी.डी.ऐ कार्यक्रम की कड़ी में किया गया , कार्यकर्ता सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के विधायक प्रदेश महासचिव अताउर रहमान ने अपने वातव्य में कहा की समाजवादी पार्टी सदैव विकास की राजनीति में विश्वास रखती है समाजवादी पार्टी सरकार में उत्तर प्रदेश समग्र विकास हुआ उसी तर्ज पर बरेली में 300 बेड का हॉस्पिटल बड़ा बाईपास मिनी बायपास समेत बरेली की सभी मुख्य मार्गो को फोरलेन करने का काम अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में किया बरेली को कई फ्लावर देने का काम भी समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ ।
पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार पार्टी को मजबूत करने की दिशा में व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे प्रदेश महासचिव अताउर रहमान , शिवचरन कश्यप , शमीम खान सुल्तानी , ई अनीस अहमद , मो कलीमुदीन , कदीर अहमद , गौरव सक्सेना , आयोजक मो खालिद खान , मयंक शुक्ला मोंटी , रविंद्र यादव , अनीस बेग , शरीफ खान , हसीब खान , असलम धांतिया , जितेंद्र मुंडे ,जफर अल्वी , अहमद खान टीटू , मुशाहिद खान , नदीम अहमद , रूमान अली आदि लोग मौजूद रहे ।
समाजवादी अधिवक्ता सभा का संघटन विस्तार कर नियुक्ति पत्र बांटे गए
आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष श्यामवीर सिंह एडवोकेट ने अपने संगठन के पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र वितरण किया संगठन विस्तार करते हुए 34 सदस्य कमेटी का गठन किया जिसमे जहांगीर बेग को महासचिव , राम सेवक को कोषाध्यक्ष, रमन सक्सेना , धर्मेंद्र कुमार मो मुस्तकीम , रामाधार कश्यप , हरभजन शाक्य को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया । श्यामवीर सिंह ने कहा कि समाजवादी अधिवक्ता सभा अधिवक्ताओं में समाजवादी पार्टी के प्रचार प्रसार को तेज करेगी और लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका में नजर आएगी ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी शिवचरण कश्यप ने की कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव (एडवोकेट), जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव , पूर्व एमएलसी प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह यादव , पूर्व विधायक विजयपाल सिंह , प्रदेश सचिव श्रीमती भारती चौहान , संचालन कर रहे शेर सिंह गंगवार (एडवोकेट)वरिष्ठ उपाध्यक्ष बरेली बार, अनुज वाल्मीकि (एडवोकेट) ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now