भोजीपुरा पुलिस ने मुठभेड़ में  तीन गौकश किये गिरफ्तार , 2 की तलाश बाकी 

बरेली।  भोजीपुरा पुलिस ने गोवध करने की सूचना पर तीन गौकश  को गिरफ्तार किया है।  पुलिस को यह कामयाबी एक मुखबिर की सूचना पर मिली है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पकड़े  गए अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ की तो अभियुक्तों ने बताया कि वह करणी सेना के जिलाध्यक्ष के कहने पर गौवध और तस्करी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है।  पुलिस ने अभियुक्तों के पास से  01 तमंचा 315 बोर, 1 कारतूस 315 बोर , 01 जिंदा कारतूस 315 बोर, गोकशी करने के उपकरण व एक ऑटो गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक भोजीपुरा पुलिस टीम द्वारा देवरनिया नदी के पास गौकशी कर रहे अभियुक्तों को  रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। इसके बाद पुलिस और गौकशों की आमने सामने की मुठभेड़ हुई  बाद पुलिस ने साहस दिखाते हुए घेराबंदी करके तीन अभियुक्तों जिसमें मोहम्मद सईद खाँ पुत्र मोहम्मद सुल्तान खां नि0 सनईया रानी थाना सी0बी0 गंज जिला बरेली को एक तमंचा 315 बोर,एक  कारतूस 315 बोर व एक कारतूस जिन्दा 315 बोर , देवेन्द्र कुमार पुत्र रामा शंकर निवासी रेलवे डी0आर0एम0 ऑफिस डी0 69 बी0 थाना इज्जत नगर जिला बरेली , अकरम पुत्र अशफाक नि0 ग्राम रहपुरा चौधरी रोड नं0 01 थाना इज्जत नगर जिला बरेली, को गोकशी करने के उपकरण व एक टैंपू  सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि वह लोग चाँद उर्फ अजय पुत्र नबी हुसैन नि0 तिलियापुर बंडिया थाना सी0बी0 गंज जिला बरेली ,राहुल सिंह  जिला अध्यक्ष गोरक्षा करणी सेना  के साथ मिलकर गोकशी की घटना करते हैं । वहीं  अभियुक्तों ने बताया कि वह मृत गोवंश के अवशेषों को भूड़ा गांव के उस्मान के खेत में डालने का प्लान था जिससे वह उससे ब्लेकमेलिंग करते।

 

सीओ हाइवे नितिन कुमार ने मीडिया को बताया कि भोजीपुरा पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग देवरनिया नदी के पास में गोवध करने का प्रयास कर रहे है। इसके बाद पुलिस बताई गए स्थान पर पुलिस पहुंची तो पुलिस ने मौके पर गौवंशों के अवशेष के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को अभियुक्तों ने बताया कि इन लोगों के साथ तीन व्यक्ति और भी थे। इन्हे चांद और राहुल का संरक्षण प्राप्त है। इन्ही लोगों ने षड्यंत्र बनाया था कि मांस को एक व्यक्ति के खेत में डालकर उसके साथ ब्लैकमेल करके वसूली करनी है। अन्य दो व्यक्ति जो गिरोह के सदस्य है उन्हें भी सर्विलांस की मदद से लोकेशन लेने की कोशिश की जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now