उत्तरायणी मेले की रंग यात्रा से आगाज  , मेयर उमेश भी यात्रा में हुए शामिल 

बरेली : उत्तराखंड के लोगो का प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले का आयोजन  बरेली क्लब ग्राउंड में आज से आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 13 से 15 जनवरी तक आयोजित होगा।  इस मौके पर बरेली में उत्तराखंड की झलक देखने को मिलेगी। मेला आयोजकों के मुताबिक उत्तरायणी  मेले का उद्घाटन आज  एडिशनल डायरेक्टर ऑफ पुलिस बरेली पीसी मीणा करेंगे। इस क्रम में आज  बरेली के  अम्बेडकर पार्क से रंग यात्रा निकाली गई  , इस यात्रा में उत्तराखंड के साथ देश के कई हिस्सों से उत्तराखंड के रहने वाले लोग  भी शामिल हुए । इस  रंग यात्रा का मुख्य  आकर्षण प्रभु राम का दरबार के साथ  उत्तराखंड के ईष्ट देवता भी  रहे । बता दें कि उत्तरायणी मेला हर वर्ष दिसंबर माह में बरेली में आयोजित होता है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now